{"_id":"5c17e940bdec2256e90e0493","slug":"171545070912-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर सिंह क्लब बी टीम चौकुना मैच जीत कर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर सिंह क्लब बी टीम चौकुना मैच जीत कर फाइनल में पहुंची
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवक मंगल दल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत चौकुना के मैदान में शहीद स्व. नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को हुए प्रतियोगिता में नर सिंह क्लब बी टीम चौकुना ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि आर्या क्लब नैगाड़ ने अगले चक्र में प्रवेश किया
पहला मैच बिनौला और आर्या क्लब नैगाड़ के बीच खेला गया। आर्या क्लब की टीम ने 11 ओवर में 64 रन बनाए। जवाब में बिनौला की टीम 12 ओवर में 51 रन बनाकर आउट हो गई। नैगाड़ ने 13 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। नैगाड़ के देव आर्या ने दो ओवर में तीन विकेट लिए और आठ रन दिए। देव को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। दूसरा मैच नर सिंह क्लब चौकुना बी टीम तथा दाड़िमी बी टीम के बीच हुआ। नर सिंह क्लब चौकुना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में दाड़िमी बी टीम 12 ओवर में 84 रन बनाकर आउट हो गई।
चौकुना ने 31 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चौकुना के बालम सिंह को मैन आफ द मैच का खिताब दिया। बालम ने तीन ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके। अंपायर कुंदन सिंह और महिपाल सिंह थे। इस मौके पर विशन नाथ गोस्वामी, तेज सिंह, पान सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव सिंह, गोपाल सिंह मेहरा, प्रकाश मेहरा, जगदीश सिंह, जमन सिंह, राम सिंह, सरस्वती देवी, देवकी देवी, लीला देवी, मोतिमा देवी, आनंदी देवी, सावित्री देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, तुलसी आदि मौजूद थे।