फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शरदोत्सव की तरह मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सावन महोत्सव

शरदोत्सव की तरह मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सावन महोत्सव

Sat, 25 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शरदोत्सव की तरह मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सावन महोत्सव
अल्मोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सावन महोत्सव इस बार शरदोत्सव की तरह मनाया जाएगा। हर रोज दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा। 29 अगस्त को नगर में भव्य झांकी निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता करते हुए श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के मुख्य संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम 29 अगस्त को कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी प्रतियोगिता से शुरू होंगे। इसी दिन शाम को महोत्सव का उद्घाटन भी होगा और रात को प्रह्लाद मेहरा स्टार नाइट में प्रस्तुति देंगे। 30 को दिन में रंगारंग कार्यक्रम, शाम को चैत की चत्वाल गीत के गायक अमित सागर की स्टार नाइट, 31 को दिन में ऐपण और अन्य कार्यक्रम, शाम को जितेंद्र तोमक्याल की स्टार नाइट, एक सितंबर को दिन में मेहंदी प्रतियोगिता, मथुरा, वृंदावन की टीम की प्रस्तुति और शाम को गायिका खुशी जोशी और टीम प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन


दो सितंबर को चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अलावा रात को गोविंद दिगारी और रोबो विक्रम स्पेशल नाइट होगी। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को कुर्सी दौड़, रस्सा कस्सी और स्कूलों की झांकी प्रतियोगिता होगी। इसी दिन शाम को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। जबकि रात को गजेंद्र राणा और टीम स्टार नाइट कार्यक्रम में अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। समापन चार सितंबर को पुरस्कार वितरण और गायिका माया उपाध्याय के गीतों के साथ होगा। समिति अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शरदोत्सव की तरह मनाया जा रहा है। सारे कार्यक्रम जीआईसी मैदान में होंगे। जहां बच्चों के लिए झूले, मौत का कुंआ, ड्रैगन, कोलंबस, डिस्को व्हील, टॉय ट्रेन और स्टाल भी लगाए जाएंगे। वार्ता में सचिव वैभव पांडे, कोषाध्यक्ष सुशील साह, संरक्षक अमरनाथ नेगी, दीपक साह, गीत भट्ट, दीप जोशी, कमल जोशी, पंकज भगत आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed