{"_id":"5aa40ae54f1c1bc0078b4777","slug":"171520700133-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी को लेकर आर-पार के संघर्ष पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी को लेकर आर-पार के संघर्ष पर जोर
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर मासी में आयोजित विभिन्न संगठनों की बैठक में राजधानी को लेकर आर-पार का संघर्ष शुरू करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि राजधानी को लेकर रविवार को गैरसैंण में होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के तमाम लोग भी भागेदारी करेंगे।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ती जा रही है। इसको लेकर मासी में हुई व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण में चलाए जा रहे आमरण अनशन को समर्थन व्यक्त करते हुए आंदोलन को व्यापक रूप देने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं का कहना था कि गैरसैंण को समय रहते स्थायी राजधानी नही बनाया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बैठक में राजधानी को लेकर रविवार को गैरसैंण में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचकर भागेदारी करने का निर्णय लेते हुए इसकी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
बैठक के बाद गैरसैंण राजधानी के पक्ष में नारेबाजी भी की गई। बैठक को संतोष मासीवाल, महेश लाल वर्मा, गोपाल मासीवाल, बिपिन शर्मा, भगवत सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, बिपिन सिंह, शंकर सिंह, नरेश कुमार, गिरीश कुमार, गीता नायक, जया भंडारी, भावना, दया मासीवाल, ललित जोशी, पूरन गौड़, गिरीश रावत, उमेश फुलारा, चंदन उपाध्याय आदि कई लोगों ने संबोधित किया।