{"_id":"59d279534f1c1bd9798b48d2","slug":"171506965843-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विरेताओं की हड़ताल से राशन वितरण ठप रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विरेताओं की हड़ताल से राशन वितरण ठप रहा
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को चावल, गेहूं का वितरण बंद कर इसके बदले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना लागू करने के विरोध में सस्ता गल्ला विक्रेता कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते राशन वितरण ठप हो गया है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को शीघ्र वापस लेने की मांग की है।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आगामी एक नवंबर से राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को चावल, गेहूं का वितरण बंद कर इसके बदले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना लागू करने का विरोध किया है। विक्रेताओं ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में करीब दस हजार विक्रेताओं को एक साथ बेरोजगार कर उनके हितों पर कुठाराघात किया है।
इधर, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ जिला कार्यकारणी की बैठक में तय हुआ कि चार अक्तूबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अपने गोदाम में जाकर प्रतिदिन सुबह 11 से एक बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल तथा महामंत्री मनोज वर्मा ने जिले के सभी गोदामों के पदाधिकारियों से अपने-अपने गोदामों में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।