फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दुष्कर्म मामले में राजस्व पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली

दुष्कर्म मामले में राजस्व पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में राजस्व पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में राजस्व पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली हैं। हालांकि राजस्व पुलिस का कहना है कि वह लोग तत्परता से जांच में जुटे हुए हैं। एक दिन पूर्व पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है, इधर अभी तक मामला रेगुलर पुलिस का हस्तांतरित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध बढ़ रहे हैं, उससे वह लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाहरी श्रमिकों का सत्यापन होना बेहद जरूरी है, पुलिस और प्रशासन को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में सिलसिलेवार हुई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हुआ, अब दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर नायब तहसीलदार जेके पांडेय ने बताया कि राजस्व पुलिस जांच में जुटी हुई है, मामले को रेगुलर पुलिस का हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। जिस गांव में घटना हुई है वहां सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मामले का शीघ्र खुलासा हो इसके लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed