{"_id":"5c59cbd0bdec224bc54aa068","slug":"161549388752-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के सीनियर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के सीनियर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप में पुनीता नगलिया को दो स्वर्ण एक रजत, एसके पटेट को स्वर्ण और एक कांस्य, कर्नल वीबी अरोरा को रजत, एसएस पुंडीर को कांस्य, देवेंद्र डिगारी और भानु प्रताप सिंह की जोड़ी को कांस्य और अरविंद शर्मा को कांस्य पदक मिला।
इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है और पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि 28 जनवरी से तीन फरवरी तक हुई चैंपियनशिप में 70 प्लस मिश्रित युगल में अल्मोड़ा के कर्नल वीबी अरोरा ने कर्नाटक की विनर्ग्लाना के साथ खेलते हुए एक रजत पदक प्राप्त किया।
देहरादून की पुनीता नगलिया ने दो स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया। 65 प्लस महिला एकल में पुनीता नागलिया को रजत और महिला युगल में केरल की सूजी के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं 65 प्लस मिश्रित युगल में देहरादून के एसके पटेट और पुनीता नगलिया की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी वर्ग में पुरुष युगल में देहरादून के एसके पटेट और एसएस पुंडीर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
60 प्लस पुरुष युगल में पिथौरागढ़ के देवेंद्र सिंह डिगारी और भानु प्रताप सिंह पाल की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 45 प्लस पुरुष एकल में देहरादून के अरविंद शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी सितंबर में पोलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स वेटेरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव पुष्कर जैन , चीफ कोच डीके सेन समेत बैडमिंटन परिवार ने हर्ष जताया है।