{"_id":"5c129fa942c7925ccc30c02a","slug":"161544724393-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी की फसल को बारिश की सख्त जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी की फसल को बारिश की सख्त जरुरत
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रबी के सीजन में फसलों को बारिश की जरूरत है, पिछले चौबीस घंटे में जिले में मात्र छह से आठ मिमी ही बारिश हुई है। फसलों को दिसंबर में करीब सौ मिमी बारिश की जरूरत है। यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो रबी का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
जिले में अधिकांश खेती असिंचित है। रबी के सीजन में जिले में गेहूं की फसल 44 हजार हेक्टेयर, मसूर 2500 हेक्टेयर, सरसों 1500 हेक्टेयर, तुरई 1200 हेक्टेयर, मटर 500 हेक्टेयर में बोई गई है। रबी के सीजन में बोई गई फसल को करीब 342 मिमी बारिश की जरूरत होती है, लेकिन जाड़े के सीजन अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। जिस कारण कई स्थानों पर फसल का जमाव भी प्रभावित हुआ है।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह का कहना है कि पिछले चौबीस घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब छह से आठ मिमी ही बारिश हुई है, जबकि दिसंबर तक खेती को सौ मिमी बारिश की जरूरत है। रबी के सीजन में खेती के लिए कुल 342 मिमी बारिश होनी चाहिए। यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो रबी के सीजन में उत्पादन प्रभावित हो सकता है।