{"_id":"5c113eedbdec224153248246","slug":"161544634093-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मसिस्टों ने बुधवार को भी काले फीते बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मसिस्टों ने बुधवार को भी काले फीते बांधकर किया काम
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मांगे पूरी नहीं होने से नाराज फार्मासिस्टों ने बुधवार को भी काले फीते बांधकर विरोध जताया। इस दौरान फार्मासिस्ट डयूटी भी देते रहे। सरकार द्वारा जल्द निर्णय नहीं लेने पर उन्होंने नौ जनवरी से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिला, महिला और बेस अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में तैनात फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। फार्मासिस्ट वेतन विसंगति दूर करने समेत पूर्व में लिए गए निर्णयों पर शासनादेश जारी नहीं होने से नाराज हैं।
उन्होंने संवर्ग पुनर्गठन, रोगी केयर भत्ता, धुलाई और पोस्टमार्टम भत्ते आदि में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की है। फार्मासिस्टों ने चेताया है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो नौ जनवरी से वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विरोध जताने वालों में राखी राणा, सुमन चम्याल, तारा सिंह, बीसी वर्मा, केसी थापा, वीपी पांडे, जीसी पुजारी, जीजी गोस्वामी, एनएस चौहान, जीडी जोशी, पीसी पांडे, डीपी जोशी, रजनीश जोशी, अशोक पांडे, जेपीएस मनराल, बीडी साह, एमएस किरौला, डीएन जोशी समेत सीएचसी, पीएचसी में तैनात फार्मसिस्ट शामिल थे।