{"_id":"5c0ea66dbdec22416a475a21","slug":"161544463981-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नशा युवाओं का भविष्य कर देता है बर्बाद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नशा युवाओं का भविष्य कर देता है बर्बाद’
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने युवा पीढ़ी को चरस, गांजा, स्मैक और अन्य तरह के नशे से दूर रहने के लिए जिले के सभी थानों में दो दिवसीय मास अवेरनेस प्रोग्राम चलाकर हजारों छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को जागरूक किया। पूरे जिले में 74 स्थानों पर चलाए गए जागरूकता कायक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देता है इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए।
एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर चलाए गए इन कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराइयों को समझते हुए नशाखोरी से हर हाल में बचना चाहिए। साथ ही इस तरह के मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि अगर किसी युवा अथवा छात्र को नशे की लत पड़ गई है तो इससे छुटकारा दिलाने के लिए उसे प्रेरित करें। पुलिस अधिकारियों ने आज के दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों की तरफ भी ध्यान आकर्षित किया और लोगों से अपने बैंक खातों का नंबर किसी को नहीं बताने को कहा।