{"_id":"5bc620b3bdec22694e6b6af4","slug":"161539711155-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल तस्करी के विविध रूपों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल तस्करी के विविध रूपों की जानकारी दी
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्पर्धा संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट की ओर से सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर हेडक्वार्टर मुख्यालय में बाल संरक्षण और बाल तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) विषय पर हुई कार्यशाला में प्रशिक्षक अंजनी कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बाल तस्करी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं जो मानसिक और शारीरिक रुप से अपरिपक्व होते हैं। वह अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि एसएसबी मानव और बाल तस्करी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एसएसबी के अधिकारियों तथा जवानों को बाल तस्करी के मामले में जागरूक किया गया।
भारत नेपाल, भारत भूटान सीमा पर तैनाती के दौरान बल का ऐसे बच्चों से अक्सर सामना होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों से संबंधित किसी भी तरह के मामले की जानकारी चाईल्ड हेल्प लाइन के टाल फ्री नंबर 1098 में दी जा सकती है।
विज्ञापन
सेकेंड इन कमाडेंट बीएस थरकोटी ने बाल संरक्षण पर जोर दिया। चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट के निदेशक और स्पर्धा संस्था के प्रमुख दीप चंद्र बिष्ट ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट एचएस बिष्ट आदि मौजद थे। संचालन कैलाश रौतेला ने किया।