{"_id":"5ba91d71867a557f195f4728","slug":"161537809777-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन से बिखरी ग्राम व्यवस्था पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन से बिखरी ग्राम व्यवस्था पर होगा मंथन
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संरक्षक प्रो. नीरज तिवारी ने कहा है कि पलायन से ग्राम व्यवस्था का बिखराव हो रहा है। इस पर मंथन करने के लिए 26 सितंबर को एसएसजे परिसर में मेरा गांव, मेरा तीर्थ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो. तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में ग्राम विकास के कार्य में लगे वैज्ञानिकों, प्रबुद्धजनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान और पंचायत प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। संगोष्ठी में जल प्रबंधन, ऊर्जा स्वावलबंन, विज्ञान और ग्रामीण विकास आदि मुद्दों पर मंथन होगा।
उन्होंने बताया कि गोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, जबकि अध्यक्षता सेवा टीएचडीसी निदेशक मोहन सिंह गांववासी करेंगे। संगोष्ठी में देश भर से पांच सौ प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे, सह संयोजक दीपक टम्टा, संचालन समिति अध्यक्ष दीपक पांडे, संयोजक रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट, सुरेश कांडपाल भी मौजूद थे।