फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भोजन माता के बेटे को दसवीं की प्रदेश मेरिट में पंद्रहवां स्थान

भोजन माता के बेटे को दसवीं की प्रदेश मेरिट में पंद्रहवां स्थान

Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भोजन माता के बेटे को दसवीं की प्रदेश मेरिट में पंद्रहवां स्थान
अल्मोड़ा। भोजन माता के बेटे विवेकानंद इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र दीपक सिंह कर्म्याल ने हाईस्कूल की प्रदेश मेरिट में 15वां स्थान हासिल किया है। अभावों में पले बढ़े दीपक ने यहां धारानौला में मामा के घर रहकर बिना ट्यूशन के कड़ी मेहनत कर 95.2 फीसदी अंक पाए हैं। भविष्य में वह प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

दीपक बागेश्वर जिले के कर्मी गांव के मूल निवासी हैं। छह भाई बहनों में वह सबसे छोटे हैं। उनकी दो बहनें विवाहित हैं, जबकि बड़े भाई नवीन कर्म्याल प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक बड़ी बहन अनीता ने पिछले साल 12वीं पास किया है, जबकि पूजा ने इस वर्ष 70 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। उनके पिता देेवेंद्र सिंह खेती करते थे, लेकिन करीब आठ साल पहले अचानक उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी माता खष्टी देवी के ऊपर आ गई। खष्टी देवी जीआईसी कर्मी में भोजन माता हैं। दीपक कक्षा छह से पढ़ाई के लिए यहां धारानौला में अपने माता चंद्र सिंह गढ़िया के घर आ गए। गढ़िया सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मामी देवकी देवी गृहिणी हैं। दीपक ने इस वर्ष हाईस्कूल मेरिट सूची में 15वां स्थान पाया है। उन्हें 476 अंक मिले हैं। उनके अंकों का प्रतिशत 95.2 फीसदी है। उन्हें गणित में 100, हिंदी में 99, अंग्रेजी में 90, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 92 फीसदी अंक मिले हैं। उन्होंने किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं लिया। प्रतिदिन घर पर चार-चार घंटे पढ़ाई करते थे। गणित, अंग्रेजी उनका पसंदीदा विषय है।
विज्ञापन


दीपक ने बिना ट्यूशन के कड़ी मेहनत से पाई सफलता
आठ साल पहले पिता का हो गया था निधन
धारानौला में मामा के घर रहकर कर रहे पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed