{"_id":"5af71d534f1c1bd6408b4caa","slug":"161526144339-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीड़ा में शराब लेकर पहुंची पिकप को महिलाओं ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीड़ा में शराब लेकर पहुंची पिकप को महिलाओं ने घेरा
Updated Sat, 12 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में शराब बेचने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खीड़ा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पिकप में भरकर सरकारी अंग्रेजी और देसी शराब बिकवाने से भड़कीं महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसका जोरदार विरोध किया। आक्रोशित महिलाओं ने शराब लेकर पहुंची दोनों पिकपों को घेर लिया। कतिपय महिलाओं ने सड़क के बीचों बीच बैठकर अपना विरोध जताया। लोगों ने शराब का विरोध करने पर उन्हें डराने धमकाने की बात भी कही है। समाचार लिखे जाने तक महिलाएं मौके पर अड़ी हैं। मौके पर काफी संख्या में पुलिस भी तैनात है।
खीड़ा-पुनियांबगड़ क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी और देसी शराब के खिलाफ फैला आक्रोश विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। शासन प्रशासन की जबरन शराब बिकवाने की हर कोशिश को महिलाएं नाकाम कर रहीं हैं। क्षेत्र में दुकान खोलने में असफल पुलिस प्रशासन ने शनिवार को आखिरकार दो पिकप में शराब भरकर बेचने की कोशिश की। पिकपों में शराब आने की भनक लगते ही महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने नारेबाजी के साथ दोनों पिकपों को घेर लिया तो कुछ महिलाएं सड़क के बीचों बीच बैठकर विरोध जताने लगीं। हालांकि महिलाओं ने अन्य वाहनों को जाने दिया,परंतु पिकप को घेरे रहीं।
महिलाओं का कहना था कि वे क्षेत्र में किसी भी हाल में शराब नहीं बेचने देंगी। महिलाओं के आक्रोश को देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव भी फूल गए। इधर कतिपय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस द्वारा डराने धमकाने की कोशिश भी की जा रही है। बताया कि खीड़ा पहुंची एक पिकप में अंग्रेजी और दूसरी में देसी शराब है। दोनों पिकपों में बकायदा बोर्ड लगाए गए हैं।