{"_id":"5aa95a624f1c1b01768b5348","slug":"161521048162-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग बना रहा है श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग बना रहा है श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्रम विभाग में इन दिनों श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में अन्य जगह श्रम विभाग की शाखा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय में ही ब्लॉक वार जिले भर के श्रमिकों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने के काफी संख्या में श्रमिक हर रोज जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
श्रम विभाग कार्यालय में वर्तमान में 13,108 श्रमिक पंजीकृत हैं। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इन दिनों श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड बनवाने का काम किया जा रहा है।
श्रम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भैंसियाछाना, द्वाराहाट, मंगलवार को लमगड़ा, ताकुला, बुधवार को धौलादेवी, चौखुटिया, गुरुवार को ताड़ीखेत, सल्ट और शनिवार को हवालबाग, भिकियासैंण, स्याल्दे ब्लाक के श्रमिकों के स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सभी ब्लॉकों के आवेदन पत्र, पंजीयन, छात्रवृत्ति, टूल किट आदि जमा करने का काम जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। श्रम विभाग का जिले में अन्य कहीं भी कार्यालय या शाखा नहीं होने के कारण सारे कार्य जिला मुख्यालय से ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन के लिए तीन फोटो के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके अलावा आधार कार्ड, स्थायी निवास, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की नकल आदि जमा करना होता है। श्रम अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सिलाई मशीन, औजार देने के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है।