फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किसानों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को हो रहे प्रयास

किसानों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को हो रहे प्रयास

Mon, 29 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
किसानों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को हो रहे प्रयास
अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना द्वारा नरसिंहबाड़ी सरस केंद्र में हिलांस किसान आउटलेट का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत ने किया। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 करोड़ से सामूहिक खेती की परियोजना चल रही है। परियोजना के ग्राम्य विकास विभाग के इस केंद्र में ग्रामीण उत्पाद झुंगरा, राजमा, मडुवे का आटा, गहत आदि उत्पाद उपलब्ध हैं, जो कि सराहनीय कदम है। इसके अलावा यहां पर शुद्ध दूध से निर्मित उत्पाद, बांस की सामग्री, मधुमक्खी पालन के लिए उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां स्वयं सहायता समूह और सहकारिता द्वारा उत्पादित उत्पाद विपणन के लिए रखे जाएंगे।
विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तीकरण की यह पहल अच्छी है। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना अशोक चतुर्वेदी, महिला समूह की किरन बिष्ट, तुलसी कनवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, परियजना निदेशक नरेश कुमार, ग्रास संस्था के निदेशक गोपाल सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed