{"_id":"597cc2094f1c1b334b8b4925","slug":"161501348361-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में पानी की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में पानी की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित जोशी ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। दूसरी ओर ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों का स्थानांतरण करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्मोड़ा में पेयजल की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी।
शिखर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हाल ही में ईमानदारी से काम कर रहे बागेश्वर के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का तबादला इसलिए कर दिया क्योंकि उन्होंने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अब अल्मोड़ा में भी ईमानदार और कर्मठ जिलाधिकारी सविन बंसल का तबादला कर दिया गया है। इससे पहले जिले के कर्मठ एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर का भी राजनीतिक कारणों से स्थानांतरण कर दिया गया। इससे अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब और खनन माफियाओं को मदद कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था आज भी चरमराई है। ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। अल्मोड़ा नगर में पेयजल का भारी संकट चल रहा है। तीन-तीन दिन तक पानी नहीं मिलना आम बात है। लोगों को जब पानी मिलता भी है तो वह प्रदूषित होता है। अल्मोड़ा में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजेश बिष्ट, नवीन कर्नाटक, गौरव जोशी, जगदीश नगरकोटी आदि मौजूद थे।