{"_id":"65395a18bd1222eab5062cb9","slug":"16-clay-urns-left-for-dehradun-from-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-4327-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा से मिट्टी के 16 कलश देहरादून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा से मिट्टी के 16 कलश देहरादून रवाना
Wed, 25 Oct 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना करते सांसद अजय टम्टा और अन्य।
अल्मोड़ा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांवों से एकत्रित मिट्टी के कलश जिला मुख्यालय पहुंचे, यहां से उन्हें देहरादून भेजा गया। सांसद अजय टम्टा और डीएम विनीत तोमर ने स्वयं सेवकों को कलश के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद टम्टा ने कहा कि देश के हर कोने से कलश में मिट्टी लेकर इसे देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाया जा रहा है। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर पहुंचेंगी। इन कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी।
वहीं डीएम विनीत तोमर ने कहा कि मिट्टी के कलश देहरादून में एकत्र होंगे, जिन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने और सांसद ने स्वयं सेवकों को पारंपरिक वस्त्र भेंट कर शुभकामना दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 11 विकासखंडों और पांच निकायों से 16 कलश तैयार किए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ आकांक्षा कोंडे सहित कई मौजूद रहे। संवाद