{"_id":"5d1505aa8ebc3e3cf975f559","slug":"15616587753-almora-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने नौ किमी लंबी दो सडकें स्वीकृत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने नौ किमी लंबी दो सडकें स्वीकृत की
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की नौ किमी लंबी दो सड़कें और धौलादेवी विकासखंड में गैराड़ पंपिंग पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की है।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने देहरादून मेें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष पांडे ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनके समक्ष जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री रावत ने लमगड़ा विकासखंड में ग्राम पंचायत नैणी, जिफल्ट, कोकिला गांव को यातायात से जोड़ने के लिए चार किमी सड़क, पुभाऊं से कुमाल्सो, नवाड़, काभड़ी, सुरना, खडिय़ानौली अनुसूचित जाति बस्ती तक सड़क निर्माण को मंजूरी दी। धौलादेवी विकासखंड की पेयजल समस्या को देखते हुए गैराड़ पंपिंग योजना को स्वीकृति प्रदान की।