{"_id":"5d1502118ebc3e3ca70ae18c","slug":"156165785318-almora-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बच्चों में दो शि क्षक तैनात करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बच्चों में दो शि क्षक तैनात करने का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में अधिकारियों की मनमानी नहीं थम रही है। हालत यह है कि ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डोल में सिर्फ आठ बच्चे अध्ययनरत हैं। वहां पहले से ही मानक के मुताबिक एक शिक्षक तैनात है लेकिन इतने कम बच्चों को पढ़ाने के लिए एक और शिक्षिका का तबादला इस स्कूल में कर दिया गया है।
क्षेत्र के अभिभावकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और शिक्षिका को अधिक छात्र संख्या वाले स्कूल में भेजने की मांग की। शिष्टमंडल का कहना था कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक शिक्षिका की सुविधा को देखते हुए उसका स्थानांतरण इस विद्यालय में कर दिया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वह पहले भी इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। यदि इसके बावजूद शिक्षिका को इस विद्यालय में भेजा गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताड़ीखेत ब्लाक में दूरी पर कई ऐसे विद्यालय हैं जहां 20 से अधिक छात्र संख्या होने पर भी दो शिक्षक तैनात नहीं हैं। शिक्षिका को अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में भेजा जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खीमा नंद, खष्टी देवी, बसंती देवी, तारा देवी, शांति देवी, कमला देवी, नीमा देवी के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि के भी हस्ताक्षर हैं।