{"_id":"5ce98054bdec220743639767","slug":"155880666219-almora-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से प्राथमिक स्कूल नेकाणा की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से प्राथमिक स्कूल नेकाणा की छत उड़ी
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शुक्रवार शाम को बारिश और आंधी के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेकाणा के भवन की छत उड़ गई। छत उड़ जाने से स्कूल के सारे रजिस्टर और सामान भी खराब हो गया।
शुक्रवार शाम बारिश के साथ ही तेजी आंधी आई। आंधी सेे प्राथमिक स्कूल नेकाणा की जीर्ण छत उड़ गई और स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा। सारा सामान और रिकार्ड आदि भी नष्ट हो गया।
छत उड़ जाने के कारण शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय में छुट्टी कर दी गई है। ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने बताया कि स्कूल की जीर्ण हालत को देखते हुए पिछले दस साल से जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
यदि आंधी दिन के वक्त आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने स्कूल की छत को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। फिलहाल विद्यालय को गर्मियों के अवकाश पर बंद कर दिया गया है। विद्यालय का सारा सामान भी अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है।