फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आपरेशन के बाद 23 बंदरों को बिनसर के घने जंगल में छोड़ा

आपरेशन के बाद 23 बंदरों को बिनसर के घने जंगल में छोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन के बाद 23 बंदरों को बिनसर के घने जंगल में छोड़ा
अल्मोड़ा। नगर में बढ़ती जा रही बंदरों की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए आपरेशन (बधियाकरण) का काम 18 मई को शुरू हो गया था। उसके बाद से अब तक 23 बंदरों का आपरेशन किया जा चुका है। वन विभाग अब डॉक्टरों की अगली डेट का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद बंदर पकड़कर फिर उनके आपरेशन किए जाएंगे। पकड़े गए बंदरों को वन विभाग बिनसर के जंगलों में छोड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार 17 मई को सात बंदर पकड़े गए थे और शनिवार 18 मई को पहले दिन सात बंदरों के आपेरशन भी किए गए। उसके बाद 23 मई को 16 बंदरों के आपरेशन किए गए। एनटीडी स्थित आपरेशन केंद्र में इस काम को चार डॉक्टरों का पैनल कर रहा है। जिसमें डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल, डॉ. करन गुप्ता, डॉ. कमल दुर्गापाल शामिल हैं।
विज्ञापन


एनटीडी वन क्षेत्र के आरओ मोहन राम ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा डेट देने के बाद पहले दिन बंदर पकड़ने और दूसरे दिन आपरेशन का काम किया जा रहा है। एक बंदर के आपरेशन में करीब आधा घंटा लग रहा है। आपरेशन के चौथे दिन बंदरों को बिनसर के घने जंगल में छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रेसक्यू सेंटर में एक दिन में 20 बंदरों का आपेरशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed