{"_id":"5ce83499bdec22071506912b","slug":"15587217401729-ranikhet-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी परिषद 29 से भरेगा हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी परिषद 29 से भरेगा हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा की यहां हुई बैठक में मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। शाखाध्यक्ष अमर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रशासन और सरकार समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
इस संबंध में पूर्व में कई बार आंदोलन हो चुके हैं, हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया जाता रहा है। केंद्रीय प्रबंध समिति के आह्वान पर 29 मई को प्रत्येक शाखा में धरना प्रदर्शन होगा। जबकि चार जून को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं जागी तो वृहद आंदोलन होगा। बैठक में प्रांतीय सदस्य मनोहर सिंह रावत, प्रमोद जोशी, दर्शन भंडज्ञरी, विजय सिंह, तारा दत्त जोशी आदि ने विचार रखे। संचालन शाखा मंत्री लाल सिंह फर्त्याल ने किया। इस अवसर पर तमाम पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।