{"_id":"5ce83496bdec2207786b9e8b","slug":"15587217361926-ranikhet-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 26 से रानीखेत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 26 से रानीखेत में
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश स्तरीय अंडर 14 और 19 इंटर डिस्ट्रिट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का ट्रायल 26 मई को यहां एनसीसी मैदान में होगा। ट्रायल में 14 वर्ष या उससे कम,19 वर्ष या उससे कम आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
ट्रायल के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन क्रिकेट एसोसिएशन आफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स सदर बाजार रानीखेत से प्राप्त कर सकते हैं। अंडर 14 ट्रायल एनसीसी मैदान में सुबह नौ बजे से होगा। सभी खिलाड़ियों को हाईस्कूल का प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना भी जरूरी है। एसोसिएशन की बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष हरीश मनराल ने बताया कि चयन समिति में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित उमेश बेदी, पुष्कर अधिकारी, धीरज वर्मा, राजेंद्र जोशी मौजूद रहेंगे। तैयारी बैठक में हेमंत बिष्ट, पंकज जोशी, जयंत रौतेला, उमेश बिष्ट, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो