फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों का समाधान करे सरकार

आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों का समाधान करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों का समाधान करे सरकार

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर 27 मई को पूरे देश में धरना प्रस्तावित है। सभी सदस्यों से प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में काफी संख्या में महिलाएं काम करती हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों, सहायिका, मिनी आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में नई सरकार सत्तारूढ़ होने वाली है। आशा है कि नई सरकार जल्द आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने कहा कि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाएगा तो 16 जून से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी इकाईयों से प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पा बिष्ट ने सभी सदस्यों से से 27 मई को रोडवेज स्टेशन परिसर अल्मोड़ा में पहुंचने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर से चौघानपाटा तक रैली निकाली जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष भगवती बिष्ट, मंत्री ममता बिष्ट आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed