फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीना ने प्रथमेश्वर मंदिर के विकास के लिए दिए डेढ़ लाख

जीना ने प्रथमेश्वर मंदिर के विकास के लिए दिए डेढ़ लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जीना ने प्रथमेश्वर मंदिर के विकास के लिए दिए डेढ़ लाख

विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट में विधायक निधि से बने देवराड़ी-थापला मोटर मार्ग का विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के सभी गांवों को प्राथमिकता के साथ जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने ग्रामीणों की कई जनसमस्याएं सुनी और निराकरण करने का आश्वासन दिया। जीना ने पौराणिक प्रथमेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।

शुक्रवार को ग्राम विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में देवराड़ी के गांव पहुंचने पर विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक जीना ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं का विकास करने से ही पलायन को कम किया जा सकता है। साथ ही रामगंगा नदी के किनारे सड़क बन जाने से यहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे ग्रामीणों के कृषि उत्पाद को भी बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने सल्ट में रिकार्ड सड़कों का निर्माण कार्य किया है।
विज्ञापन


जिनमें कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि कई निर्माणाधीन हैं। उन्होंने देवराड़ी थापला सड़क का विस्तार करके मैदड़ी थकुली तक बनाने का अश्वासन दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल संकट का शीघ्र निस्तारण करने, पौराणिक प्रथमेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण करने की मांग रखी। विधायक जीना ने इसके लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की तथा अति शीघ्र सड़क का डामरीकरण करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन बासवानंद काला ने किया। कार्यक्रम को जिला मंत्री प्रताप रावत, जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी, मनोज करगेती, हीरा सिंह मनराल, प्रधान कैलाश कांडपाल, महेश कांडपाल,मथुरा दत्त कांडपाल,मुरलीधर कांडपाल,शिव दत्त कांडपाल, ललित काला,भोलादत्त काला, भुवन कांडपाल, चंदन तड़ियाल, आनंद तड़ियाल, सुरेश कड़ाकोटी, मुकेश भट्ट, गोविंद जीना, हरि राम आर्या, मनोज मनराल, रघुवर मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed