{"_id":"5ce4401dbdec22070c090cfd","slug":"15584625456-almora-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रोड में टैंकर खराब होने से तीन घंटे यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रोड में टैंकर खराब होने से तीन घंटे यातायात ठप
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथैारागढ मोटर मार्ग पर मंगलवार को डामर से भरा टैंकर बीच रोड में खराब हो गया। इस कारण मार्ग में करीब तीन घंटे तक सड़क में यातायात ठप रहा और दर्जनों वाहन मार्ग में फंसे रहे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के पांच बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में पेटशाल के पास खड़ी चढाई में डामर से भरा टैंकर बीच सड़क में खराब हो गया। जिससे यहां पर यातायात ठप हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद टैंकर की खराबी दूर हुई। जिसके बाद जाम खुल सका और वाहन गंतव्य को रवाना हो सके।
जाम के कारण अल्मोड़ा से पिथैारागढ़, बेरीनाग, गंगालीहाट, धारचूला जाने वाले वाहन करीब तीन घंटे तक यहीं फंसे रहे। इसके अलावा रोडवेज की बसें, अखवार तथा दूध के वाहन भी जाम में फंसे रहे। अल्मोड़ा से गंगोलीहाट, डीडीहाट, बेरीनाग, सेराघाट जाने वाले कई छोटे वाहन वाया गैराड़ होकर धौलछीना से निकले।