{"_id":"5ce43a7abdec22070a1a9ebf","slug":"155846110219-almora-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से लौटने पर परीक्षा से वंचित हुआ छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से लौटने पर परीक्षा से वंचित हुआ छात्र
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीकॉम चतर्थ सेमेस्टर का एक छात्र परीक्षा के बीच पानी पीने बाहर गया और फिर काफी देर तक नहीं लौटा। इस पर परिसर प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए उसे दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी और उत्तर पुस्तिका ले ली। इसे लेकर छात्रों का एक शिष्टमंडल परिसर निदेशक से मिला और छात्र के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
छात्र शैलेंद्र सिंह रावत और उसके साथ गए छात्रसंघ महासचिव अक्षय टम्टा आदि ने परिसर निदेशक से मुलाकात करके कहा कि उक्त छात्र पानी पीने के लिए बाहर गया था और वापस आने पर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई और कापी जमा कर दी गई। जो कि अन्यायपूर्ण निर्णय है। उनका कहना था कि इससे छात्र की परीक्षा को नुकसान पहुंचा है।
प्रभारी परिसर निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट ने बताया कि संबंधित छात्र पानी पीने की बात कहकर बाहर गया और 17 मिनट बाद बाहर से लौटा, जबकि नियमानुसार तीन मिनट के भीतर वापस कक्ष में लौटना होता है। इतनी देर बाद लौटने के कारण उसे दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। प्रो. बिष्ट ने छात्रों के शिष्टमंडल को भी इससे अवगत करा दिया।