फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मतगणना से पहले सुबह सात बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम

मतगणना से पहले सुबह सात बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मतगणना से पहले सुबह सात बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 23 मई को मतगणना से पहले सुबह सात बजे होटल मैनेजमेंट संस्थान में स्थित स्ट्रांग रूम को प्रेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। जिसमें प्रत्याशी और उनके द्वारा अधिकृृत मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना समाप्ति के बाद इवीएम , वीपीपैट और अन्य महत्वपूर्ण प्रपत्रों को सील करके विधानसभा वार डबल लॉक में बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी व उनके द्वारा अधिकृृत अभिकर्ता उपस्थित रह सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र संख्या 48 द्वाराहाट, 49 सल्ट और 50 रानीखेत की ईवीएम और वीवीपैट को धारानौला में जिला पंचायत के पुराने भवन में स्थित डबल लॉक में रखी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र संख्या 51 सोमेश्वर, 52 अल्मोड़ा और 53 जागेश्वर की ईवीएम और वीवीपैट जिलाधिकारी कार्यालय परिसर अल्मोड़ा के डबल लॉक में रखी जाएंगे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों और पार्टी प्रति निधियों की बैठक आज
अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर मंगलवार 21 मई को प्रात: 11 बजे से सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में बुलाई गई है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा के प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में भागीदारी करने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed