{"_id":"5c893de8bdec22141a4a0e54","slug":"151552498152-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद, अस्पताल प्रशासन ने तकनीशियन बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद, अस्पताल प्रशासन ने तकनीशियन बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट को अस्पताल प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तकनीशियन के आने के बाद लिफ्ट को ठीक किया जाएगा और उसी के बाद लिफ्ट को चालू किया जाएगा।
बीते मंगलवार को जिला अस्पताल की लिफ्ट आधे रास्ते में ही रुक गई थी। इस दौरान लिफ्ट के अंदर मरीज और तीमारदार समेत आठ लोग मौजूद थे। जिससे मरीज और अन्य लोगों की जान आफत में आ गई थी। काफी मशक्कत के बाद आपदा प्रबंधन की टीम ने लिफ्ट को करीब एक घंटे बाद सुचारू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल की लिफ्ट में केवल मरीज और अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को ही जाना चाहिए। कई बार अन्य लोग भी लिफ्ट में घुस जाते हैं। जबकि अस्पताल की लिफ्ट केवल मरीजों की सुविधा के लिए होती है।
इधर अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि जेनरेटर से लिफ्ट चलाने में लिफ्ट अटक रही है। इसलिए अब तकनीशियन को बुलाया जा रहा है। लिफ्ट ठीक होने के बाद ही इसे मरीजों के लिए शुरू किया जा सकेगा।