{"_id":"5bafbf42867a557ff747f10f","slug":"151538244418-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराक्रम दिवस पर सेना के वीरों को शतशत नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराक्रम दिवस पर सेना के वीरों को शतशत नमन किया
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो वर्ष पहले सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक (पराक्रम दिवस) की वर्षगांठ पर भाजपा की ओर से शनिवार को शिखर तिराहे स्थित शहीद पार्क में हुए कार्यक्रम में सेना के वीरों को नमन किया गया।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसके सैन्य ठिकानों को नष्ट कर कई सैनिकों को मौत के घाट उतारकर अपनी वीरता का परिचय दिया। सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना को विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना की श्रेणी में लाती है। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि भारतीय सेना ने अत्याधुनिक तकनीक से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।
इससे भारतीय सेना की ताकत का पता चला है। इस मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की, मीना भैसोड़ा, जगदीश चौहान, कृष्ण बहादुर, धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मेहता, सुनील जोशी, दीप टम्टा, देवाशीष नेगी, राजाखान, विद्या बिष्ट, माया जोशी, लता पांडे, बीना नयाल, बालकृष्ण जोशी, जगमोहन बिष्ट, संतोष कुमार, धर्मवीर आर्य, आशीष कुमार, कंचन कुमार, संदीप श्रीवास्तव, अभय कुमार, अमित बिष्ट, संजय कनवाल, गणेश बिष्ट, करन टम्टा, आशुतोष भट्ट, असलम खान, रमेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय पांडेखोला में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों में सेना के प्रति प्रेम समर्पण भाव जगाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित वीडियो दिखाया गया। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सूबेदार आनरेरी कैप्टन एचएस राणा ने सेना से जुड़े अनुभव साझा किए। सूबेदार मेजर पूरन चंद्र कबड़वाल ने अदम्य साहस के लिए उन्हें मिले सेना मेडल दिखाकर छात्र-छात्राओं में सेना के प्रति लगाव पैदा किया। हरी दत्त जोशी ने भारतीय सेना में भर्ती तैयारी की जानकारी दी। संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बिपिन चंद्र जोशी ने किया।