{"_id":"5b96b12a867a557f6a2a3043","slug":"151536602410-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के लिए नामांकन आज, मतदान कल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के लिए नामांकन आज, मतदान कल होगा
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के छात्र परिषद (महासंघ) के छह पदों के लिए 11 सितंबर को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में नामांकन होगा। 12 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। परिसर प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है।
चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के छात्र परिषद (महासंघ) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पदों के लिए 11 सितंबर को 11 से 1.30 बजे तक नामांकन, इसी दिन 1.45 से 2.30 बजे तक नामांकन वापसी, 2.45 से 3.45 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, चार बजे तक प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 12 सितंबर को 11 से दो बजे तक मतदान, मतदान के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों से निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय छात्र परिषद का निर्वाचक मंडल होता है। इसी निर्वाचक मंडल द्वारा विश्वविद्यालय छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव में सिर्फ निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही मतदान के लिए भाग लेंगे। महासंघ के विभिन्न पदाधिकारियों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही उम्मीदवार के रूप में होंगे।
प्रस्ताव और अनुमोदन संस्थागत विद्यार्थी ही कर पाएंगे
अल्मोड़ा। एक बार पदाधिकारी अथवा दो बार कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ चुके अभ्यर्थी महासंघ के पदाधिकारी का चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं होंगे। प्रत्येक पद के लिए प्रस्तावक और अनुमोदक भी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत संस्थागत विद्यार्थी ही होंगे।