फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   समूह गान में संस्कृत विद्यापीठमदकनरा डोल ने बाजी मारी

समूह गान में संस्कृत विद्यापीठमदकनरा डोल ने बाजी मारी

Sat, 08 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
समूह गान में संस्कृत विद्यापीठमदकनरा डोल ने बाजी मारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत जीजीआईसी जलना में दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन हुई कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसके अंतर्गत हुई कनिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी जलना, संस्कृत विद्यापीठम कनरा डोल, जीआईसी जसकोट, समूह गान में संस्कृत विद्यापीठम कनरा डोल, जीआईसी कनरा, गंगानगर मोतियापाथर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। आशुभाषण में संस्कृत विद्यापीठम के चंद्रशेखर पलडिय़ा, जीजीआईसी की मीनाक्षी बगड़वाल, जीआईसी जसकोट के हर्षित कनवाल, श्लोकोच्चारण में डोल आश्रम कनरा के विमल तिवारी, जीआईसी शहरफाटक के मोहित बजेठा, जीजीआईसी जलना की एकता ढैला क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वाद-विवाद में जीजीआईसी जलना की अंजलि फर्त्याल, तान्या जोशी प्रथम, जीआईसी जसकोट के राहुल बिष्ट, देवेंद्र मनराल द्वितीय, राउमावि खांकर के उमेश मेहरा, सूरज मेहरा तृतीय रहे। समूह नाटक में संस्कृत विद्यापीठम कनरा डोल, जीआईसी जसकोट, राउमावि चौमू पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डोल आश्रम कनरा के संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक स्वामी विश्वेश्वरानंद, विशिष्ट अतिथि मदनमोहन पांडे, इंद्र सिंह डसीला थे। इस मौके पर संयोजक राउमावि जलना के प्रधानाचार्य तारा पांडे, सह संयोजक जीजीआईसी जलना की प्रधानाचार्य सपना सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता तारा सिंह तथा संचालन जय श्री पोखरिया, भावना पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाद विवाद में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा प्रथम रहा
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज देवायल में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने किया। पहले दिन हुई जूनियर वर्ग की वाद विवाद प्रतियोगिता में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा, शक्तिपीठ मानिला, राउमावि भ्याडी, समूह नृत्य में जीआईसी देवायल, राउमावि कफल्टा, सल्ट पब्लिक स्कूल शशिखाल, संस्कृत आशुभाषण में संस्कार भारती झीपा, शक्तिपीठ मानिला, जीआईसी देवायल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। समूह गान में जीजीआईसी देवायल, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगीधार, सल्ट पब्लिक स्कूल शशिखाल, नाटक में संस्कृत भारती झीपा, शक्तिपीठ मानिला, राउमावि कफल्टा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। संचालन सतीश चंद्र भट्ट ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी, पुष्पा धर्मशक्तू, दिनेश दर्शन नेगी, संतोष कोठारी, हरीश शर्मा, नीरज, लोकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed