फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   डीडीए के विरोध में कांग्रेसियों ने पंत पार्क में दिया धरना

डीडीए के विरोध में कांग्रेसियों ने पंत पार्क में दिया धरना

Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डीडीए के विरोध में कांग्रेसियों ने पंत पार्क में दिया धरना
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गोविंद बल्लभ पंत पार्क में धरना दिया और सरकार केे खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण के गठन से जनता को दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता अपना रही है। उन्होंने सरकार से प्राधिकरण समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस संबंध में अवगत करा दिया है, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के कारण जनता को कई कठिनाईयां हो रही हैं। सरकार इस कानून को शीघ्र वापस ले, अन्यथा कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। सभा में अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, कल्पना नेगी, रोबिन मनोज भंडारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, गोपा नयाल, राजेंद्र बोरा, दान सिंह नेगी, सज्जन लाल टम्टा, हर्ष कनवाल, गौरव जैसवाल, हरेंद्र रावत आदि ने विचार रखे। धरने में दीप डांगी, भूपेंद्र भोज, दिनेश पिलख्वाल, अमरनाथ रावत, खजान मिश्रा, सचिन आर्या, प्रकाश पांडे, नवाज खान, आनंद नेगी, तारा चंद्र जोशी, पंकज वर्मा, गोपाल साह, प्रकाश पांडे, अख्तर हुसैन, प्रमोद पवार, परवेज सिद्दीकी, अवनी अवस्थी, नारायण सिंह बिष्ट, दिनेश पंत, मनोज पवार आदि बैठे।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किया जाए
मांग के समर्थन में जनता को साथ लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed