फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   क्षतिग्रस्त परिसंपतियों की मरम्मत और पुननिर्माण के लिए समिति गठित

क्षतिग्रस्त परिसंपतियों की मरम्मत और पुननिर्माण के लिए समिति गठित

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त परिसंपतियों की मरम्मत और पुननिर्माण के लिए समिति गठित
अल्मोड़ा। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत, पुनर्निर्माण कार्यों के लिए डीएम ईवा आशीष ने एडीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर लिया है। उन्होंने गठित समिति को जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में अंकित क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत, पुनर्निर्माण के संबंध में विचार करने, आगणन गठित करवाने, योजना स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह कार्य 15 दिन के भीतर करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वर्ष 2018-19 में किसी भी विभाग की परिसंपत्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना सर्वप्रथम जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराई जाएगी। गठित समिति द्वारा क्षतिग्रस्त परिसंपत्ति की पुष्टि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति में एडीएम के अलावा मुख्य कोषाधिकारी, एसई लोनिवि, निर्माण खंड, प्रांतीय खंड, पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, आपदा प्रबंधन अधिकारी के अलावा संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी सदस्य होंगे। इसी तरह तहसील स्तरीय समिति में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील में दो-दो तकनीकी अधिकारी नामित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एसडीएम अपने स्तर से अतिरिक्त तकनीकी अधिकारियों को नामित करेंगे। उन्होंने आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed