{"_id":"5aef47ea4f1c1b84098b8956","slug":"151525630954-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल का उद्घाटन मैच कौममौस की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल का उद्घाटन मैच कौममौस की टीम ने जीता
Updated Sun, 06 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच कौममौस, तव एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर तव एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में कौममौस की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 14वें ओवर में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
कौममौस की ओर से निखिलेश बिष्ट ने 39 गेंदों में 106 रन, गोलू ने 42 रन बनाए। चंदन लटवाल ने तीन, लोकेश तिवारी ने दो विकेट लिए। तव एकेडमी की ओर से जगदीश वर्मा, मनोज पवार ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच निखिलेश बिष्ट रहे। निर्णायक प्रकाश जोशी, सुशील साह, स्कोरर अजय टम्टा, कमेंट्री बालम भाकुनी, मुकेश लटवाल, अर्जुन लटवाल थे। मुख्य अतिथि अरुण वर्मा थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने रैमजे इंटर कॉलेज में ट्रॉफी का अनावरण किया। वहां रंगारंग कार्यक्रम हुए। सभी टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी देकर प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अजीत कार्की ने सभी का स्वागत किया। दीपक मेहता ने संचालन किया। राजेंद्र तिवारी ने आभार जताया। इस मौके पर अजीत कार्की, राजेंद्र तिवारी, संजय वर्मा, गोविंद मटेला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, केएल टम्टा, प्रधान हरीश कनवाल, आबिद अली, जितेंद्र कुमार, कमल भट्ट, इरफान खान आदि थे।