{"_id":"5a661d334f1c1ba5268b5fe0","slug":"151516641587-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए पैसा अवमुक्त हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए पैसा अवमुक्त हो
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए धनराशि अवमुक्त करने की मांग को लेकर 31 जनवरी को गांधी पार्क पर चौबीस घंटे तक उपवास पर बैठने का ऐलान किया है।
कर्नाटक ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सरकार द्वारा मेडिकल कालेज के लिए जरूरत के मुताबिक धनराशि अवमुक्त नहीं की जा रही है। जिससे मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य अधूरा है। इस कारण मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को सत्र 2018 के लिए मान्यता भी नहीं दी गई है। जिससे अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज शुरू नहीं हो पा रहा है। यदि समय पर मेडिकल कालेज का निर्माण नहीं हुआ तो इससे पर्वतीय क्षेत्र का अहित होगा।
भाजपा सरकार की मेडिकल कालेज के प्रति उदासीनता का खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि वह 31 जनवरी को चौबीस घंटे तक अन्न, जल त्यागकर उपवास पर बैठेंगे। इसके बाद अगर एक माह बाद भी धनराशि आवंटित नहीं हुई तो आमरण अनशन को बाध्य होना पड़ेगा।