{"_id":"597a25bc4f1c1b8b628b4715","slug":"151501177276-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सेवक डेविड की हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान सेवक डेविड की हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पनुवानौला के समीप स्थित मिरतोला आश्रम के प्रधान सेवक 72 वर्षीय डेविड डेयरफोर्ड उर्फ देवाशीष पुत्र नेल्सन वेरिश की बृहस्पतिवार देर सायं दंडेश्वर के समीप स्थित श्मशानघाट में हिंदूरीति रिवाज के साथ अंत्येष्टि की गई। लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। फिलहाल डेविड उर्फ देवाशीष के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मालूम हो कि गत दिवस अपराह्न आश्रम में कमरे के बाहर दो नाली बंदूक से कपट्टी पर गोली मारकर प्रधान सेवक डेविड डेयरफोर्ड ने आत्महत्या कर ली थी। राजस्व पुलिस ने डेविड के शव का अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद स्थानीय लोग स्व. डेविड के शव को दंडेश्वर ले गए। दंडेश्वर के समीप स्थित श्मशान घाट में स्व. डेविड का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। जिसमें आश्रम के लोगों, स्थानीय ग्रामीणों आदि ने भाग लिया। डेविड के हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है।
भनोली के तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों को पता नहीं लग सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।