{"_id":"594f98f54f1c1b3b6f8b46c4","slug":"151498388725-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी स्टेडियम नहीं, राष्ट्रीय स्टेडियम बनाएं : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी स्टेडियम नहीं, राष्ट्रीय स्टेडियम बनाएं : जोशी
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी स्टेडियम नहीं, राष्ट्रीय स्टेडियम बनाएं : जोशी
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डीनापानी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा का पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि मैदान को मिनी स्टेडिमय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए, इसके लिए वहां पर काफी भूमि उपलब्ध है।
मालूम हो कि गत दिवस अल्मोड़ा सर्किट हाउस में जनता दरबार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीनापानी में एक करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि करीब दो साल पहले इस क्षेत्र का अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों ने निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने राजस्व और खेल विभाग से खेल मैदान का सर्वे और डीपीआर बनाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मैदान का सर्वे हुआ और डीपीआर शासन को भेजी गई थी।
पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि डीनापानी में मिनी स्टेडियम नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनना चाहिए, वहां पर राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिए पर्याप्त भूमि है। यहां से हिमालय की खूबसूरत चोटियां भी दिखाई देती हैं। इससे बाहर से आने वाले पर्यटक और खेल प्रेमी भी आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पूर्व में खेल मंत्रालय भारत सरकार और राज्य सरकार को भी लगातार वह पत्र व्यवहार कर चुके हैं।