फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   150 youths caught with fake certificates

फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ 150 युवक धरे गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
150 youths caught with fake certificates
फर्जी प्रमाण पत्र का आरोपी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की ओपन भर्ती रैली में फर्जी प्रमाण पत्रों की धरपकड़ जारी है। सेना की खुफिया टीम ने मंगलवार को तकरीबन 150 सौ युवकों को फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ दबोचा। इनमें से एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह युवक इन्हीं फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे पिछली तीन भर्तियों में भाग ले चुका है। हाईस्कूल का फर्जी प्रमाण पत्र दलाल के माध्यम से बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन हुबली कर्नाटक स्थित एक मदरसे से बनाया गया है। पुलिस उसे जेल भेजेगी और दलाल की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। अन्य युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को रानीखेत में चल रही ओपन भर्ती रैली में ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज और किच्छा के युवकों की भर्ती थी। सुबह प्रमाण पत्रों की जांच हुई, तकरीबन डेढ़ सौ युवकों से फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हो गए। इनमें से एक संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी ऊधम सिंह नगर जिले के रामपुरकाजी थाना केलाखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के खिलाफ धारा 420, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने ये प्रमाण पत्र केलाखेड़ा बाजपुर निवासी साजिद नामक एक व्यक्ति से बनवाया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed