फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रानीखेत केआरसी में कोटा भर्ती रैली 25 अप्रेल से

रानीखेत केआरसी में कोटा भर्ती रैली 25 अप्रेल से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत केआरसी में कोटा भर्ती रैली 25 अप्रेल से
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती (कोटा भर्ती) यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में अगले महीने 25 अप्रैल से शुरू होगी। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक और ट्रेडमैन पदों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य परिवारों के आश्रित इसमें किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


भर्ती रैली तीन दिनों तक चलेगी। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले दिन 25 अप्रैल को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के लिए उत्तराखंड के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा दौड़ लगाएंगे। दूसरे दिन 26 अप्रैल को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


इसी दिन सभी राज्यों और जातियों के लिए सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) की भी भर्ती होगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। जबकि तीसरे दिन 27 अप्रैल को सैनिक लिपिक की भर्ती होगी। अंतिम दिन 27 अप्रैल को ही सैनिक ट्रेडमैन पदों की भी भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed