{"_id":"5c153c1ebdec2255c14f5b2c","slug":"141544895518-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से अब शहर में केवल एक सिटी बस चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से अब शहर में केवल एक सिटी बस चलेगी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रायोगिक तौर पर शहर में तीन दिन पहले इंटर सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। इन तीन दिनों में चलाई गई दो बसों में से एक बस में सवारी नहीं बैठने और कमाई नहीं होने से संभागीय परिवहन विभाग ने अब सोमवार से नगर में एक ही सिटी बस चलाने का निर्णय लिया है।
12 दिसंबर को शहर में इंटर सिटी बस सेवा का संचालन किया गया था। पहले दिन दोनों बसों ने अपने अपने रूट में तीन-तीन चक्कर लगाए और करीब 80 यात्रियों ने बस में सफर किया था, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन एनटीडी से चलकर धारानौला और वहां से करबला होते हुए मालरोड-लक्ष्मेश्वर तिराहा फिर धार की तूनी से वापस एनटीडी रूट में चलने वाली बस में हर रोज मुश्किल से तीन या चार यात्री ही सफर कर रहे थे।
जिससे वाहन में डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। जबकि करबला से मालरोड होते हुए विकास भवन जाने वाली सिटी बस में नियमित यात्री मिल रहे हैं और यह बस करीब 1200 से 1500 रोज कमा रही है। एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि सोमवार से एनटीडी रूट पर चलने वाली सिटी बस का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। जबकि करबला से मालरोड होते हुए निकलने वाली दूसरी सिटी बस को सोमवार से विकास भवन के बजाय अब कोसी तक चलाया जाएगा।