{"_id":"5b81940342c79246664224e2","slug":"141535218691-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए स्कूलों में शिक्षक बनेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए स्कूलों में शिक्षक बनेंगे नोडल अधिकारी
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों को देखकर पुलिस ने अब शिक्षण संस्थानों में एक-एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। एक दो दिन में इसे प्रभावी कर दिया जाएगा। नोडल अधिकारी बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन पर नजर भी रखेंगे।
मालूम हो कि मादक पदार्थों (चरस, गांजा, भांग, स्मैक) की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिले में एंटी ड्रग टाक्स फोर्स का गठन किया गया था। जिसमें सीओ कमल राम आर्य को एंटी ड्रग टास्क फोर्स का नोडल अधिकारी और एसओजी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व मे 10 सदस्यों की टीम भी बनाई गई थी।
गठन से अब तक टीम ने एनडीपीएस एक्ट मामले में पांच अभियोग पंजीकृत कर आठ ग्राम स्मैक और दो किलो 624 ग्राम चरस और 28 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब पुलिस ने स्कूली शिक्षकों को भी इसमें जोड़ने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने बताया कि सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को भी नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। जो मादक पदार्थों का प्रयोग करने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। एक दो दिन में इसे प्रभावी कर दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को भी पत्र लिख दिया गया है।