{"_id":"5b0d91e14f1c1b9f6e8b5277","slug":"141527615969-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल खुदाई के सड़कों में पड़े मलबे से दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल खुदाई के सड़कों में पड़े मलबे से दुर्घटना की आशंका
Updated Tue, 29 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मोबाइल कंपनियों द्वारा सड़क में केबल बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद मिट्टी और मलबा नहीं हटाया जा रहा है। सड़कों में कई जगह मलबा पड़ा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फ्रैंड्स क्लब अल्मोड़ा ने डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर केबल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि केबल कंपनी द्वारा जिले में कई स्थानों पर सड़क खोदी जा रही है। केबल कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई जगह खुदाई का मलबा पड़े होने से सड़कें संकरी बनी हुई हैं। पर्यटन सीजन में सड़कों में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है, जबकि कंपनी द्वारा संबंधित विभाग को रोड कटिंग की राशि जमा की जाती है, लेकिन सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य नहीं हो रहा है। इसके लिए मोबाइल कंपनी के साथ ही विभाग भी जिम्मेदार है। यदि जल्द सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो फ्रैंड्स क्लब आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में क्लब के अध्यक्ष गौरव जोशी, कमलेश बिष्ट, हिमांशु कांडपाल, मोहित नेगी, दीपक नेगी, गौरव भंडारी, पारस रावत आदि शामिल हैं।