फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   विवेकानंद इंटर कालेज का इस बार भी दबदबा कायम

विवेकानंद इंटर कालेज का इस बार भी दबदबा कायम

Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कालेज का इस बार भी दबदबा कायम
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इटंरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज का दबदबा कामय रहा है। इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में विद्यालय के नौ छात्रों और हाईस्कूल की मेरिट सूची में 14 बच्चों ने स्थान बनाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धि से शहर ही नहीं बल्कि जिले का नाम भी राज्य में रोशन हुआ है।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के 173 बच्चे बैठे। जिनमें से 160 प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण रहे। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाया है। जबकि 10 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। वहीं इंटरमीडिएट में 236 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 221 प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। नौ विद्यार्थियों राज्य वरीयता सूची में शामिल हुए हैं। 20 बच्चे द्वितीय श्रेणी में पास हुए। विवेकानंद इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं पिछले कुछ वर्षों से हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल के निर्देशन में शिक्षक-शिक्षिकाएं कठिन परिश्रम से अध्यापन करते हैं। हर बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रधानाचार्य श्री रावल ने परीक्षाफल पर संतोष जताते हुए कहा कि अगले वर्ष और भी अधिक मेहनत करने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि विद्यालय का परीक्षाफल और बेहतर हो। इस मौके पर विद्यालय पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावकों को मिष्ठान भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed