{"_id":"59e391d34f1c1bdb538b7987","slug":"141508086227-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र परिषद चुनाव के लिए नैनीताल में नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र परिषद चुनाव के लिए नैनीताल में नामांकन आज
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद के छह पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया डीएसबी परिसर नैनीताल में सोमवार 16 अक्तूबर से शुरू होगी। नामांकन सोमवार 16 अक्तूबर को होंगे और मतदान 17 अक्तूबर को होगा। कुमाऊं विवि के अंतर्गत दो परिसरों के अलावा 47 महाविद्यालयों से चुने गए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेेंगे।
चुनाव अधिकारी और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि डीएसबी परिसर नैनीताल होने वाली चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होना है।
नैनीताल में नामांकन 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक, नाम वापसी अपराह्न 1:45 बजे से 2:30 बजे, नामांकन पत्रों की जांच 2:45 बजे से सायं 3:45 बजे तक, सायं चार बजे सूची जारी होगी। मतदान 17 अक्तूूबर को प्रात: 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक होगा। तत्पश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत डीएसबी परिसर नैनीताल और अल्मोड़ा परिसर के अलावा 47 महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव में चुने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मतदान में भाग लेंगे।