{"_id":"59cfcee64f1c1bbe538b5399","slug":"141506791142-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे टप रही बिजली, नगर में अधिकांश जगहों पर नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे टप रही बिजली, नगर में अधिकांश जगहों पर नहीं आया पानी
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इस बार बिजली विभाग की गलती से नगरवासियों को पानी नहीं मिल पाया। बिजली विभाग ने बगैर सूचना के शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी। जिससे दशहरा त्योहार के दिन नगर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी और लोगों को त्योहार के दिन मायूस होना पड़ा।
कोसी मटेला के पास स्थित पंप हाउस में शुक्रवार सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति भंग रही। करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण कोसी के पंप हाउस से नगर के पेयजल टैंकों में पानी की सप्लाई बाधित रही। जिससे रानीधारा, पोखरखाली, ढूंगाधारा, मकेड़ी, गोलना करड़िया आदि नगर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कोसी नदी में पानी पर्याप्त मात्रा में है लेकिन शुक्रवार को बिजली विभाग ने लॉपिंग के कारण बगैर सूचना के विद्युत आपूर्ति भंग कर दी। दशहरा पर्व की तैयारी में जुटी जनता को शनिवार को पानी नसीब नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन पानी नहीं आने पर लोगों को आसपास के नौलों, जल स्रोतों से पानी लाना पड़ा।