फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बगैर उपकरणों के चल रहीं रोडवेज की बसें

बगैर उपकरणों के चल रहीं रोडवेज की बसें

Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बगैर उपकरणों के चल रहीं रोडवेज की बसें
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। परिवहन निगम की भारी लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा है। परिवहन निगम की दिल्ली-मासी बस में टायर बदलने के लिए औजार न होने से पंक्चर बस के यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस बस में यात्री शिफ्ट किए गए उसमें भी औजार नहीं थे। इधर विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


इन हालातों में लोगों की परिवहन निगम की बसों में सुरक्षित सफर की उम्मीद बेकार है। मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की यूके 07 -पी-2869 नंबर की बस बुधवार की सुबह मासी-से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। कुछ दूरी पर बस का टायर पंक्चर हो गया, लेकिन बस में टायर बदलने के उपकरण न होने से बस खड़ी हो गई।
विज्ञापन


बाद में उस बस की सवारियों को चौखुटिया से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस में शिफ्ट किया गया। इसको लेकर परेशान यात्रियों ने मौके पर काफी रोष भी जताया। दूसरी बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि उस बस में भी कोई उपकरण नहीं थे। उसके चालक ने दिल्ली से रानीखेत जा रही तीसरी बस से भिकियासैंण के निकट उपकरण मांगकर अपनी बस में रखे। यानी की तीसरी बस भी रानीखेत तक बगैर उपकरणों के ही रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के रानीखेत डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक अवकाश पर हैं जिसके चलते अल्मोड़ा के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक रानीखेत का अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने मामले को घोर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed