फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1383 Seats 3838 Contestants in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 1383 पदों के लिए 3838 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
1383 Seats 3838 Contestants in Almora
जिला पंचायत सदस्य पद पर कोई भी पद निर्विरोध नहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के 40, प्रधान के 936, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 362 तथा जिला पंचायत सदस्य के 45 पदों पर होगा चुनाव
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले कुल 1383 पदों पर चुनाव होना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 40, ग्राम प्रधान के 936, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 362 तथा जिला पंचायत सदस्य के 45 पदों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 3838 है। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 79, ग्राम प्रधान के 2432, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1137 तथा जिला पंचायत सदस्य के 190 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 2209 पर निर्विरोध चुना जाना तय है। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 1962 पद,ग्राम प्रधान के 218 पद,क्षेत्र पंचायत सदस्य के 29 पद है। जिला पंचायत सदस्य पद पर कोई भी पद निर्विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में पदों की संख्या

पदनाम-संख्या

सदस्य ग्राम पंचायत- 8242

प्रधान ग्राम पंचायत- 1160

सदस्य क्षेत्र पंचायत- 391

सदस्य जिला पंचायत- 45



विभिन्न पदों के 283 नामांकन वापस, 555 नामांकन प्रपत्र अवैध

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर 283 नामांकन वापस हुए। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 25, ग्राम प्रधान पद के 134, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 109 और जिला पंचायत सदस्य पद के 15 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। इसके अलावा कुल 555 नामांकन प्रपत्र अवैध पाए गए।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लिए जिले में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया दो जुलाई शुरू होकर पांच जुलाई तक चली। विभिन्न पदों के लिए कुल 6902 नामांकन हुए। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए कुल 2541 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 448 नामांकन पत्रों को जांच में निरस्त किया गया। 2093 नामांकन पत्र वैध पाए गए। ग्राम प्रधान पद के लिए 2827 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 53 निरस्त हुए और 2774 नामांकन पत्र वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 1329 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 54 पत्र निरस्त हुए तथा 1275 पत्र वैध पाए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ। सभी 205 नामांकन पत्र वैध पाए गए। कुल 555 नामांकन प्रपत्र अवैध पाए गए। नामांकन वापसी के पहले दिन 10 जुलाई को कुल 93 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के छह, ग्राम प्रधान के 51, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 तथा जिला पंचायत सदस्य के छह नामांकन शामिल हैं। 11 जुलाई को कुल 190 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए। सदस्य ग्राम पंचायत के 19, ग्राम प्रधान के 83, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 79 तथा जिला पंचायत सदस्य के नौ नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed