फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दुर्घटना में घायल देवेंद्र नाथ की मदद को आगे आए लोग

दुर्घटना में घायल देवेंद्र नाथ की मदद को आगे आए लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल देवेंद्र नाथ की मदद को आगे आए लोग
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धौलादेवी विकासखंड के नाकोट गांव निवासी देवेंद्र नाथ के उपचार में मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। विभिन्न लोगों ने उनकी पत्नी के बैंक खाते में अब तक 76 हजार रुपये की सहायता राशि जमा कर दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीपीएल परिवार के नाकोट गांव निवासी देवेंद्र नाथ (40) पुत्र रामनाथ बेलपड़ाव कार्य से गए थे। तीन मई को हल्द्वानी से बेलपड़ाव को लौटते समय बाइक दुर्घटना में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और जबड़े का आपरेशन हो गया है। इसके बाद वह बांबे अस्ताल हल्द्वानी में आईसीयू में भर्ती हैं। परिवार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। देवेंद्र के दुर्घटना में घायल होने पर परिजन आर्थिक संकट में हैं।
विज्ञापन


मित्र और रिश्तेदार अब तक उनके उपचार में चार लाख से अधिक खर्च कर चुके हैं। प्रतिदिन उनके उपचार में बीस हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। अमर उजाला ने 15 मई के अंक में घायल पति के उपचार को मदद की गुहार शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कई लोग देवेंद्र नाथ की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उनकी पत्नी गीता देवी के नाम से एसबीआई पनुवानौला में बैंक खाता है। उनका बैंक खाता संख्या 35094112626 और आईएफसी कोड ( एसबीआईएन0001574) है। गीता देवी ने लोगों से घायल पति के उपचार में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed