{"_id":"5c869dcabdec22143f756f29","slug":"131552326090-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों के परिवर्तन प्रस्ताव भेजे जाएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों के परिवर्तन प्रस्ताव भेजे जाएंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल ने राजनीतिक दलों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने मतदेय स्थलों के स्थान परिवर्तन, संशोधन के संबंधित प्रस्तावों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बताया कि संशोधन प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे।
चर्चा मे बताया गया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय उल्सेटी के स्थान पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल उल्सेटी को प्रस्तावित किया गया है। जिस पर प्रतिनिधियों ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल उल्टेसी अधिक दूरी पर है। इससे पूर्ववत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उल्सेटी ही रखा जाए।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल बगीना के स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगीना और पंचायत घर फल्टिया के स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय फल्टिया को मतदेय स्थल बनाने पर सभी प्रतिनिधियों ने सहमति जताई। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय छत्तैणा के स्थान पर राजकीय हाईस्कूल छतीनाखाल को मतदेय स्थल बनाने पर सहमति हुई।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा। उसके पश्चात ही संशोधन और परिवर्तन को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बसपा महासचिव अशोक कुमार, भाजपा के कृष्णबहादुर सिंह, कमल बिष्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि ने भाग लिया।